शादी का भरोसा देकर एक बच्चें को पूर्व पति को दिला दिया-
पीडि़ता ने बताया कि वह अपने पति से तलाक लेकर दो बच्चों के साथ रह रही थी। उसने शादी का भरोसा दिलाया। महिला के मुताबिक, आरोपी ने यह कहकर उसे एक बच्चे की कस्टडी छोडऩे के लिए भी तैयार किया कि सरकारी नौकरी में दो से अधिक बच्चों को लेकर दिक्कत हो सकती है। इसके बाद उसके नाम से कोर्ट में प्रकरण दायर कराया गया और एक बच्चे की अभिरक्षा उसके पूर्व पति को दिला दी गई।
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम से सच का पता चला-
महिला आरक्षक का आरोप है कि आरोपी जब भी उसके घर आता था, वकील की यूनिफॉर्म पहनकर आता था। इससे परिवार को भी उस पर भरोसा हो गया और सभी इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए। लेकिन अगस्त 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए उसे पता चला कि जिसे वह अब तक सौरभ सिंह राजपूत समझती थी, उसका असली नाम शोहरब शेख है और उसकी पहले से शादी हो चुकी है। महिला का कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद जब वह विरोध जताने आरोपी के घर पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई।
कलमा पढ़वाया, रोजे रखवाए; शादी का झांसा देकर बनाए संबंध-
महिला आरक्षक ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब उसे पता चला कि आरोपी हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है, तब तक दोनों के बीच रिश्ता आगे बढ़ चुका था। महिला का कहना है कि वह शादी के लिए भी तैयार थी, लेकिन आरोपी शोहरब हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर शादी टालता रहा। महिला के अनुसार, जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे अपने घर ले गया। वहां उससे कलमा पढ़वाया गया, रोजे रखवाए गए और आरोप है कि उसे गोमांस भी खिलाया गया। महिला का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी ने शादी नहीं की और अब उससे दूरी बना ली। महिला का आरोप है कि शोहरब ने शादी का झांसा देकर रेप किया, गर्भवती किया और अब गर्भपात करवाने का दवाब बना रहा है।
धर्म सेना ने दी चेतावनी-
पीडि़त महिला के साथ जबलपुर एसपी ऑफिस पहुंचे धर्म सेना के कार्यकर्ताओं का कहना था कि एक हिंदू महिला को धोखा देते हुए ना सिर्फ उसकी अस्पत लूटी, बल्कि लव जिहाद किया। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर जल्द से जल्द आरोपी युवक पर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता, तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।