khabar abhi tak

19 हजार की रिश्वत लेते हुए ग्राम रोजगार सहायक ट्रेप


जबलपुर।
जमीन का पट्टा लेने के लिए एनओसी देने के लिए तिनसी की रहने वाली एक महिला से ग्राम रोजगार सहायक ने बीस हजार की रिश्वत मांगी। महिला ने इसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर से की थी। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत लोकायुक्त टीम ने ट्रेपिंग की। दल ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि जब्त कर ली है।

लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि आवेदिका राजकुमारी परस्ते ने ग्राम तिनसी में आबादी की जमीन में मकान बनाने के लिए पट्टा प्रदाय करने हेतु तिनसी गांव के सहायक सचिव दिलीप साहू से मिली तो उन्होंने कहा कि अभी पट्टा नहीं मिलेगा और एनओसी के लिए 20000 रुपए लगेंगे। तभी तुम्हारा काम करूंगा। एनओसी के लिये अनावेदक द्वारा आवेदिका से 20000 रुपये रिश्वत की मांग की जा  रही थी, जिसकी शिकायत आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर से की गई। शिकायत सत्यापन के दौरान अनावेदक बीस हजार रुपए में से एक हजार रुपए कम करते हुए आवेदिका से 19000 की रिश्वत राशि लेने के लिए तैयार हो गया। सोमवार को आरोपी दिलीप कुमार साहू ग्राम रोजगार सहायक तिनसी जिला जबलपुर को  आवेदिका  से 19000 रूपये की रिश्वत लेते हुए ग्राम पंचायत भवन तिनसी जिला जबलपुर में रंगे हाथ पकड़ा गया। ’ट्रेप दल सदस्य. टीएलओ उप पुलिस अधीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक राहुल गजभिये सहित लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak