khabar abhi tak

जबलपुर के सिहोरा में निकाली गई गौ-सम्मान रैली, गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने सहित कई मांगें रखीं

 

जबलपुर। जबलपुर के सिहोरा में गौसम्मान आह्वान अभियान के तहत आज  दोपहर 12 बजे गौसेवकों ने शहर में रैली निकाली। रैली के माध्यम से गौ संरक्षण और गौ सम्मान को लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। रैली के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सिहोरा को सौंपा गया।

                               ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। गौसेवकों ने गौवंश को भूख, सड़क हादसों, तस्करी और क्रूर वध से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इसके साथ ही गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और शासकीय गौशालाओं का औचक निरीक्षण कराने की मांग की गई। गौशालाओं में भूसा, पानी और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak