बताया गया है कि गुरंदी बाजार में दोपहर दो बजे के लगभग अचानक दो सांड आपस में भिड़ गए, सांडों के बीच टकराव होते देख बाजार करने आए लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए दुकानों के अंदर प्रविष्ठ हो गए, इस बीच सड़क किनारे खड़ी महिला कमलाबाई चपेट में आ गई, जिससे उनके पेट, पीठ व पैरों में गंभीर चोटेें आई। लोगों ने सांडो को हटाने के लिए पानी डाला, यहां तक कि कुछ लोगों ने पथराव किया इसके बाद सांड हटे। लोगों ने महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, घटना के बाद गुरंदी बाजार में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया था, लोगों की आवाजाही थम सी गई थी। घटना की खबर मिलते ही कांचघर निवासी महिला के परिजनों को खबर दी गई, जिसपर वे भी आ गए थे।गौरतलब है कि सड़कों पर घूमते जानवरों के कारण पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है।