khabar abhi tak

खितौला डकैती का सोना रखने वाला बिहार का ' छोटू ' गिरफ्तार, देखें वीडियो


जबलपुर।
सिहोरा के खितौला में इसाफ स्माल फायनेंस बैंक की डकैती का सोना रखने वाले बिहार के छोटू उर्फ सरमन मेहतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 350 ग्राम सोना बरामद कर लिया है। पुलिस ने जब्त सोने की अनुमानित कीमत 60 लाख रूपए बताई है।


पुलिस ने बताया कि खितौला स्थित इसाफ स्माल फायनेंस बैंक में 5 डकैतो ने प्रवेश कर फायर आर्म्स से भय दिखाकर बैंक में रखा स्वर्ण आभूषण एवं नगद धन राशि की लूट कर डकैती की गई थी। 15 जुलाई को बैंक डकैती करने वाले मुख्य आरोपी सुनील पासवान निवासी ग्राम बनाही थाना आमस जिला गया बिहार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करते हुये पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर थाना प्रभारी खितौला चद्रकांत झा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना खितौला की टीम द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ करने पर डकैती करने के बाद उसके हिस्से में आये स्वर्ण आभूषणों को अपने साथी छोटू उर्फ सरमन मेहतो निवासी ग्राम मयरा, गया बिहार की मद्द से धीरे-धीरे विक्रय कराना एवं बचा हुआ सोना छोटू मेहतों के पास रखा होना बताया। 


पुलिस की गठित टीम द्वारा आरोपी सुनील पासवान को साथ लेकर आरोपी की निशादेही पर एसडीएफ बिहार की सहायता से आरोपी छोटू उर्फ सरमन मेहतो को शेरघाटी, गया से पकड़ा। सघन पूछताछ करने पर स्वीकार करते हुए इस शर्त पर कि उसे आरोपी न बनाया जाये बताया कि लूटे गये धन का बचा हुआ सोना आरोपी सुनील पासवान ने अपने ग्राम बनाही में शिव मंदिर के पास अपने खेत में छिपा कर रखना बताया। आरोपियों निशादेही पर आरोपी छोटू उर्फ सरमन मेहतो के कब्जे से 350 ग्राम सोने के जेवर कीमती करीबन 60 लाख रुपये, आरोपी सुनील पासवान से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल जब्त करते हुसे आरोपी छोटू की पुलिस रिमांड प्राप्त करते हुये दोनों आरोपियोें को जब्त आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल सहित जबलपुर लाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak