khabar abhi tak

साइबर क्राइम : ' डॉ. परिमल स्वामी ' का नंबर नहीं लगा !, लेकिन खाते से कट गए डेढ़ लाख


जबलपुर।
आप यदि इंटरनेट से नंबर सर्च करके कॉल कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। साइबर ठग इस पर नजर रखे हुए हैं और हो सकता है कि आपका खाता खाली कर दें। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें रांझी के रहने वाले एक व्यक्ति ने डॉ परिमल स्वामी का नंबर सर्च करके कॉल किया। दूसरी ओर से उसे अपने जाल में फंसाकर सोशल मीडिया पर एपीके फाइल भेज दी और फिर हुआ क्या कि उसके खाते से डेढ़ लाख निकल गए। 

रांझी पुलिस ने बताया कि बापूनगर निवासी दीपक कुमार रजक ने लिखित शिकायत की है कि 14 जुलाई को उसकी सासु मां उमा रजक की तबियत खराब हो गयी थी। उपचार के लिए उसने गूगल से डॉ. परिमल स्वामी का नम्बर सर्च किया था। एक बार फोन लगा नहीं, जिस पर उसने दोबारा फोन किया। दूसरी ओर से कहा कि अभी आपका नम्बर नहीं लग पायेगा क्योंकि क्लीनिक में बहुत भीड़ है। नम्बर लगाने के लिये आपको टोकन जनरेट करना पड़ेगा। इसके लिये आपको 5 रूपये का पेमंेट करना पड़ेगा। तभी उन्हौंने उसके व्हाटस एप पर एक एपीके फाईल भेजकर कहा कि आपको फाईल खोलकर फार्म भरना पड़ेगा, जिसके बाद पेमेंट का आप्शन आयेगा। उस पर पेमेंट करना पड़ेगा। उसके द्वारा एपीके फाईल खोलकर फार्म भरा गया किन्तु पेमेंट नहीं हुयी। फिर दूसरी ओर से 50 रूपये पेमेंट करने कहा तो उसने 50 रूपये पेमेंट करने का प्रयास किया किन्तु पेमेंट नहीं हुई। दूसरी ओर से कहा कि आपका नम्बर नहीं लग पायेगा। दीपक ने बताया कि 19 जुलाई को अचानक उसके इंडियन बैंक के खाता से 2 बार में 1 लाख 50 हजार रूपये कट गये। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल हैक करके उसके साथ धोखाधड़ी करते हुये 1 लाख 50 हजार रूपये हड़प लिये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak