जबलपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर में स्टूडेंट के चल रहे प्रोटेस्ट धरने का सपोर्ट करते गुरूवार शाम रांझी में स्टूडेंटस कॉकरोज जनता पार्टी ने रैली निकाली। रैली में युवा वर्ग सहित महिलाएं भी शामिल थी। रैली के दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में सरकार की नीति विरोधी तख्ती लिए हुए थे। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में नारेबाजी करते हुए छात्र उग्र दिखाई दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि नीट परीक्षा में लीक होने वाले पेपर के विरोध में छात्रों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ चार सूत्रीय मांग रखी थी। इस मांग को पूरा करने में सरकार के अफसर लीपापोती कर रहे थे। इसमें सीजेपी ने जंतर-मंतर में प्रोटेस्ट धरना दे दिया था। इस धरने के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच मारपीट के वीडियो सामने आए थे। इसे लेकर देश के अन्य शहरों में भी छात्र एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए थे। गुरूवार की शाम मध्यप्रदेश के भोपाल तालाब के पास भी पुलिस और छात्रों के बीच झड़प सामने आई है। ' खबर अभी तक ' ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।