khabar abhi tak

पमरे के इटारसी में ADEN के खिलाफ भड़की WCREU, किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी (देखें वीडियो)

इटारसी. पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के इटारसी में आज शनिवार 18 जुलाई को वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) द्वारा सहायक मंडल अभियंता (एईएन) की कर्मचारी विरोधी नीतियों, बेवजह प्रताडि़त करना आदि का आरोप लगाते हुए जबर्दस्त प्रदर्शन की और गेट मीटिंग कर आंदोलन की चेतावनी दी।

यह प्रदर्शन यूनियन के सहायक महामंत्री मनीष भगत एवं मंडल सचिव मनोज रैकवार के नेतृत्व में इटारसी ADEN कार्यालय पर विशाल गेट मीटिंग का आयोजन किया गया , जिसमें इंजीनियरिंग विभाग के अनेकों मुद्दों एवं तत्कालीन ज्वलंत समस्याओं को यूनियन द्वारा जबरदस्त तरीके से उठाया गया, प्रशासन के तानाशाही रवैया के खिलाफ कर्मचारियों की आवाज के रूप में लाल झंडे ने हल्ला बोला. इस मौके पर यूनियन नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि कर्मचारियों की प्रताडऩा बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को पूरा करना ही होगा, इसके लिए यूनियन आर-पार का संघर्ष करेगी. साथ ही अफसरों की कारगुजारियों का भी भंडाफोड़ सार्वजनिक रूप से करेगी. इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद रहे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak