khabar abhi tak

खितौला बैंक डकैती का पाचवां आरोपी सीखचों में, सवा करोड़ सोने का खरीदार पकड़ाया, देखें वीडियो



जबलपुर।
खितौला में ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक डकैती के पांचवें आरोपी को पुलिस ने सीखचों में डाल दिया है। क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने सुनीत पासवान और उससे तूट का सोना खरीदने वाले चंचत पासवान को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से करीब सवा करोड़ का सोना बरामद किया गया है।

एसटीएफ से ली मदद

मप्र पुलिस ने बिहार एसटीएम से मदद लेकर तिलैया गांव में किराये के मकान से मुख्य आरोपी सुनील पासवान को पकड़ा गया है। मौके पर सुनील पासवान ने बैंक डकैती में अपनी भूमिका स्वीकार करते हुए बताया कि उसके हिस्से में करीब डेढ किलो सोना अपने परिचित चंचल पासवान को 45 लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने चंचल पासवान को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर 750 ग्राम सोना बरामद कर लिया गया। 


चार राज्यों में दर्ज हैं मामले 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुनीत पासवान मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में बैंक लूट एवं डकैती के कई मामलों में वांछित था। उसके विरुद्ध विभिन्न राज्यों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। 

ये रहा मामला

11 अगस्त 2025 को थाना खितौला स्थित ईएसएएफ स्मॉत फाइनेंस बैंक में पांच हपियारबंद बदमाशों ने 14 कितो 800 ग्राम सोने के जेवर तथा करीब 5 लाख रुपये नकद तूट लिए थे। वारदात के बाद पुलिस ने इस प्रकरण में चार आरोपियों को पहले दबोच लिया था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak