khabar abhi tak

एमपी में सुस्त पड़ा मानसून हुआ सक्रिय, बालाघाट, उमरिया, डिंडौरी में झमाझम, 31 जिलों में अलर्ट

भोपाल. प्रदेश में पिछले 9 दिनों से सुस्त पड़ा मानसून फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को बालाघाट, उमरिया और डिंडौरी में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी की तरफ एक लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) एक्टिव हो रहा है। वहीं प्रदेश के ऊपर तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) एक्टिव हैं। 19 जुलाई को उत्तर-पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भी एक्टिव हो रहा है। इस वजह से तेज बारिश का दौर फिर से शुरू होगा। प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा 13 प्रतिशत कम हो गया है। प्रदेश में अब तक 243.3 मिमी (9.6) बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश के 281.3 मिमी (11.1) से 13त्न कम है। दूसरी ओर पूर्वी हिस्से के जिलों में 26 प्रतिशत पानी कम गिरा है। वहीं पश्चिमी हिस्से में भी 2 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, भिंड, दतिया, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, अनूपपुर और उमरिया में हल्की बारिश का दौर चल सकता है। ग्वालियर, भोपाल, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम और झाबुआ में गर्मी का असर रहेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak