khabar abhi tak

रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी के विरुद्ध जीआरपी जबलपुर द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान (देखें वीडियो)

जबलपुर। शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) थाना जबलपुर द्वारा 31 जुलाई शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मानव तस्करी के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाया. यह जागरुकता अभियान पुलिस अधीक्षक रेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल अंकिता सूल्या के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर के द्वारा चलाया गया।

अभियान के दौरान यात्रियों, महिलाओं एवं बच्चों को मानव तस्करी के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं, नौकरी, विवाह अथवा अन्य प्रलोभनों के नाम पर दिए जाने वाले झूठे आश्वासनों से सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल जीआरपी, आरपीएफ अथवा पुलिस को दें। साथ ही बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

जीआरपी जबलपुर द्वारा समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को सुरक्षा के प्रति सचेत किया जा रहा है, ताकि मानव तस्करी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। इस जनजागरूकता अभियान में थाना जीआरपी जबलपुर के एएसआई गोपाल सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक संतोष, प्रधान आरक्षक कमलभान एवं महिला आरक्षक मनीषा, लेखकुमारी उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak