khabar abhi tak

चातुर्मास के लिए जबलपुर के खितौला पहुंची आर्यिका सूत्रमति माताजी,बड़ी संख्या में जैन समाज ने किया भव्य स्वागत

जबलपुर। खितौला सिहोरा में आज सुबह उस वक्त उत्सव व उल्लास का माहौल बन गया, जब यहां पर आर्यिका सूत्रमति माताजी ससंघ चातुर्मास के लिए ब्यौहारी से खितौला पहुंचीं। नगर प्रवेश पर सकल जैन समाज और श्रद्धालुओं ने धर्मध्वज, मंगल गीत और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरे नगर में धार्मिक और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
                          जैन समाज के लोगों ने आर्यिका सूत्रमति माताजी ससंघ का मनसकरा से स्वागत करते हुए शोभायात्रा के रूप में खितौला जैन मंदिर तक लाया गया। मंदिर पहुंचने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। चातुर्मास के दौरान आर्यिका सूत्रमति माताजी के सान्निध्य में नियमित धर्मसभा, प्रवचन, स्वाध्याय, तप, साधना और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाजजनों ने इसे क्षेत्र के लिए सौभाग्य बताते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से धर्मलाभ लेने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak