khabar abhi tak

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश, चलती ट्रेन से गिरा, जेब में मुंबई से गोरखपुर की टिकट मिली

जबलपुर/सागर। सागर के सानौधा क्षेत्र में सागर-जबलपुर रेलवे ट्रैक पर गिरवर रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। डाउन ट्रैक पर शव देख ट्रेन के गार्ड ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक चलती ट्रेन से गिरा होगा।

                                पुलिस के अनुसार गिरवर और लिधौरा रेलवे स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक पर किलोमीटर संख्या 1068/12-14 के पास करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में डाउन मेमो ट्रेन के गार्ड ने बताया कि युवक संभवत: चलती ट्रेन से गिर गया था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) से गोरखपुर तक का रेलवे यात्रा टिकट मिला है। इसी टिकट के आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का मानना है कि मृतक गोरखपुर या उसके आसपास का निवासी हो सकता है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सानौधा पुलिस ने मृतक की फोटो और अन्य जानकारी जिला पुलिस के साथ-साथ रेलवे पुलिस (जीआरपी) को भी भेज दी है। इसके अलावा रेलवे ट्रैक से जुड़े आसपास के थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मृतक की पहचान जल्द हो सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak