khabar abhi tak

जबलपुर में पुलिस की काम्बिंग गश्त में पकड़े गए कई अवैध कारोबारी, गैर म्यादी, जमानती वारंटी,

 

जबलपुर। जबलपुर में पुलिस की काम्बिंग गश्त में शहर से लेकर देहात तक कई अवैध कारोबारी, फरार आरोपी, गैर म्यादी वारंटी व जमानती वारंटी सलाखें के पीछे पहुंचाए गए है। पुलिस की देर रात शुरु हुई कार्रवाई सुबह तक चलती रही। जिससे अपराधियों में हड़कम्प मचा रहा। इस मौके पर थानों के प्रभारी से लेकर एसआई, एएसआई सहित अन्य पुलिस कर्मी मैदान में उतरे थे। 

                          पुलिस की टीमों द्वारा कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 114 गैर म्यादी वारिटयों एवं 64 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 32 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया  गया। 

अवैध कारोबारियों के ठिकानों पर दी दबिश-

गश्त के दौरा पुलिस की टीमों ने अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर 34 लीटर कच्ची तथा 32 पाव देशी/अंग्रेजी शराब जप्त की गयी है। इसी प्रकार कांबिंग गस्त के दौरान चाकू रखकर घूमते हुए 9 आरोपियों को पकडा जाकर 51 चाकू जप्त किये गये।

देर रात घूमने वालों को रोककर की गई पूछताछ-

    इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak