जबलपुर। देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन की बीते दिनों लॉन्चिंग हुई। पीएम मोदी ने हरियाणा के जींद से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि यह ट्रेन लॉन्चिंग के अगले ही दिन खराब हो गई।
सोशल मीडिया एक्स पर आर्यन आर9 ने एक वीडियो पोस्ट किया है। पोस्ट में दिखाई दे रहा है कि हाइड्रोजन ट्रेन को डीजल इंजन खींच रहा है। वीडियो में सिर्फ इंजन ही नहीं बल्कि ट्रेन के डिब्बे भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे वीडियो की ' खबर अभी तक ' पुष्टि नहीं करता है।
उधर, सूत्रों ने बताया कि उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल ने इस भ्रामक पोस्ट पर क्लैरिफिकेशन जारी कर सच सामने रखा है। उन्होंने बताया कि रखरखाव के लिए हाइड्रोजन ट्रेन के आने-जाने के दौरान एक इंजन का इस्तेमाल किया जाता है। यह पूरी तरह से एक स्टैंडर्ड प्रोसीजर है।