जबलपुर। यात्रियों की सुविधा, संरक्षा एवं बेहतर परिचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत सीतारामपुर जंक्शन-प्रधान खांटा जंक्शन रेलखण्ड पर मुगमा रेलवे स्टेशन को कनेक्शन के साथ कमीशनिंग के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेल से संचालित चार रेलगाडिय़ों के मार्ग में परिवर्तन रहेगा।
प्रारम्भिक तिथियों से मार्ग परिवर्तित रेलगाडिय़ां
1- गाड़ी संख्या 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस, 23 सितम्बर से 26 सितम्बर तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से रवाना होकर अपने निर्धारित मार्ग पतरातू-चंद्रपुरा जंक्शन-धनबाद जंक्शन-सीतारामपुर जंक्शन के बजाय परिवर्तित मार्ग पतरातू-भोपलका-कोडरमा जंक्शन-महेशमुण्डा जंक्शन-मधुपुर जंक्शन-सीतारामपुर जंक्शन से होकर गंतव्य को जाएगी।
2- गाड़ी संख्या 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस, 24 सितम्बर से 27 सितम्बर तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन हावड़ा से रवाना होकर अपने निर्धारित मार्ग सीतारामपुर जंक्शन-धनबाद जंक्शन-चंद्रपुरा जंक्शन-पतरातू के बजाय परिवर्तित मार्ग सीतारामपुर जंक्शन-मधुपुर जंक्शन-महेशमुण्डा जंक्शन-कोडरमा जंक्शन-भोपलका-पतरातू से होकर गंतव्य को जाएगी।
कुछ स्टेशनों के हाल्ट भी होंगे प्रभावित
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ स्टेशनों पर स्थायी रूप से ठहराव प्रभावित हो सकते हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा आरंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति एनटीईएस, रेलवे पूछताछ सेवा अथवा नजदीकी स्टेशन से अवश्य जांच लें।
