khabar abhi tak

मेजर की पत्नी की संदिग्ध मौत, हाईकोर्ट ने एसपी को दिए जांच के निर्देश



जबलपुर। जबलपुर स्थित जैक आरआरसी में मेजर डॉ. ओम नागार्जुन की पत्नी कविता दक्षिणामूर्ति की संदिग्ध मौत के मामले में हाईकोर्ट ने एसपी को 30 दिन में शिकायत का निराकरण करने के आदेश दिए हैं। चेन्नई निवासी मृतका के पिता ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। आरोप है कि शादी में दहेज के रूप में भारी मात्रा में सोना और कार लेने के बाद भी आरोपी और उनके परिजन अस्पताल खोलने के लिए 2 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। याचिका में यह भी तर्क दिया गया कि घटना वाली रात कविता को अस्पताल पहुंचाने में असामान्य रूप से लंबा समय लगा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak