khabar abhi tak

फॉलोअप- दबंगई : ' मैं छोटू चौबे गैंग का आदमी हूं, तुम्हें देख लूंगा... और चला दी गोली


जबलपुर।
होटल में कमरा नहीं मिलने के विवाद पर कुनाल पटेल ने होटल मैनेजर शिवम अग्रवाल को धमकी देते हुए कहा था कि मैं छोटू चौबे गैंग का आदमी हूं, तुम्हें देख लूंगा...। बस, रात में मौका मिलते ही आरोपी ने अपने साथी के साथ जान से मारने की नीयत से उस पर तीन फायर किए थे। पुलिस आरोपी के पते-ठिकाने पर दबिश दे रही है।

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि रानीताल गेट नंबर 1 के पास रहने वाले शिवम अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अवलोकन इन होटल, राइट टाउन में मैनेजर है। 26 जुलाई को जगदीश अखाड़ा के पास रहने वाला कुनाल पटेल होटल में रात लगभग 9-30 बजे आया था और एक लग्जरी कमरा रात रूकने के लिये मांग रहा था। लोकल आईडी पर उसने कमरा देने से मना कर दिया था। मौके पर कुनाल ने उसने कहा था कि तुम मुझे अच्छे से जानते हो मैं छोटू चौबे गैंग का आदमी हूं, तुम्हें देख लूंगा। कहते हुये चला गया था। वह 27 जुलाई की रात वह अपनी डियूटी करके घर जा रहा था। अचानक तेज पानी बरसने लगा, वह भीगने से बचने के लिये फ्लाई ओवर के नीचे खड़ा हो गया था। वहां पर मोहल्ले का अरूण रैकवार, कार्तिक लोधी, धु्रव पटेल, विनोद पाण्डे पहले से खड़े थे। तभी रात लगभग 11-30 बजे कुनाल पटेल अपने साथी शनि के साथ मोटर सायकल से आया था और पिस्टल निकालकर गाली गलोज करते हुये बोला कि तुमने मुझे कल होटल में कमरा नहीं दिया था, कहते हुये उसे जान से मारने की नियत से उस पर 3 बार फायर किया था और भाग गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak