khabar abhi tak

पान दुकान संचालक ने युवक पर किया प्राणघातक हमला, प्लास्टिक के गिलास को लेकर हुआ झगड़ा

 

जबलपुर। बरेला थानानतर्गत एकता मार्केट गौर में प्लास्टिक का एक गिलास कम देने पर उपजे विवाद पर पान दुकान संचालक शिवम यादव ने सुनील बर्मन पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में सुनील बर्मन के शरीर पर गंभीर चोटें आई। सुनील पर हमला होते देख सुमित व आर्यन नामक युवक बीच बचाव करने आए तो उनपर भी हमला किया। 

                                   पुलिस के अनुसार ग्राम सिलुआ निवासी सुनील बर्मन बीती रात 11 बजे के लगभग अपने साथ आर्यन केवट व सुमित चौधरी के साथ एकता मार्केट बीकानेर मिष्ठान के पास पान का ठेला पर गए। जहां पर सुनील ने पान ठेला का मालिक शिवम यादव उर्फ अरूण से तीन डिस्पोजल ग्लास मांगे, शिवम ने दो गिलास दिए, सुनील ने जब एक और गिलास देने कहा तो शिवम ने यह कहते हुए गाली गलौज शुरु कर दी कि तीन गिलास दिए है। सुनील ने गाली देने से मना किया, जिसपर गुस्साए शिवम यादव ने चाकू निकालकर सुनील पर हमला कर दिया। सुनील पर हमला होते देख सुमित व आर्यन ने बीच बचाव किया तो शिवम के दो साथी मयंक आ गया, उसने दोनों पर हमला कर दिया। दुकान के सामने चाकूबाजी होते देख आसपास खड़े लोगों में अफरातफरी मच गई। घायल सुनील व उसके दोनों दोस्त किसी तरह थाना पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर सुनील की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। वहीं दोनों युवकों को उपचार के बाद जाने दिया गया। पुलिस ने मामले में हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak