khabar abhi tak

भाजपा पार्षद की हार्ट अटैक से मौत, इवनिंग वॉक के दौरान सड़क पर गिरे; राहगीरों ने नशे में समझकर नजरअंदाज किया

 

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के जिलाध्यक्ष और पार्षद लोकेश डेहरिया बीती रात करीब 10 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे डिनर के बाद रोज की तरह कॉलोनी में टहलने निकले थे। तभी अचानक सीने में दर्द होने पर सड़क पर गिर पड़े। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।                                                                                              
                            बताया गया है कि लोकेश डेहरिया रात में भोजन के बाद कॉलोनी में टहल रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे सड़क पर गिर पड़े। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों को उनकी स्थिति का अंदाजा नहीं लग सका। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में लोकेश डेहरिया अचानक सड़क पर गिरते दिखाई देते हैं। कुछ समय तक वे वहीं पड़े रहे। इस दौरान कई राहगीर वहां से गुजरे, लेकिन ज्यादातर लोगों ने उन्हें नशे की हालत में समझकर अनदेखा कर दिया। कुछ देर बाद कॉलोनी वासियों ने देखा तो जाकर देखा तो स्थिति गंभीर लगी। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। लोकेश डेहरिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। निधन से कुछ घंटे पहले उन्होंने छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट साझा की थी। पोस्ट में उन्होंने एसपी को टैग किया था और अपनी तस्वीर भी साझा की थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट साबित होगी।

12 जून को सांसद के बर्थडे पर केक काटा था-

12 जून को जन्मदिन पर छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने उनके साथ केक काटकर शुभकामनाएं दी थीं। इसके बाद 15 जून को वे भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपत्तिया उइके से मुलाकात की थी।

मेहरा डेहरिया समाज के अध्यक्ष भी थे लोकेश-

लोकेश डेहरिया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, नगर निगम पार्षद और मेहरा डेहरिया समाज के अध्यक्ष थे। अपने मिलनसार स्वभाव और सक्रिय जनसंपर्क के कारण वे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अच्छी पहचान रखते थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak