khabar abhi tak

पुरानी रंजिश पर दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला, एक घायल की जबलपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत,

जबलपुर/दमोह। दमोह के राजनगर में पुरानी रंजिश पर दो युवक अमजद उर्फ सपूत खान व शरीफ खान पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर शरीफ को भरती कर लिया गया। वही अमजद की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया। जबलपुर पहुंचने से पहले रास्ते में ही अमजद खान ने दम तोड़ दिया। देर रात हुए घटनाक्रम की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। 
                             पुलिस के अनुसार सुलतानी मोहल्ला निवासी अमजद उर्फ सपूत खान उम्र 30 वर्ष व शरीफ 28 वर्ष घर से घूमने के लिए निकले। जब वे राजनगर पहुंचे, इस दौरान दोनों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में अमजद व शरीफ के शरीर पर गंभीर चोटें आई, वे सड़क पर ही पड़े रहे। राह चलते लोगों ने देखा तो पहचान कर परिजनों व पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अमजद की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, शव को वापस जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल शरीफ का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शरीफ से पूछताछ की, इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दिया। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak