khabar abhi tak

जबलपुर में अवैध डेरी संचालकों पर जुर्माना,अल्टीमेटम



जबलपुर। नगर निगम मजिस्ट्रेट अरुण गोयल के नेतृत्व में जबलपुर में अवैध रूप से संचालित डेयरियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। इस विशेष अभियान के तहत निगम की टीम ने कई डेयरी परिसरों का औचक निरीक्षण किया, जहां लगभग 250 भैंसें पाई गईं। स्वच्छता नियमों की अनदेखी और अवैध संचालन के चलते डेयरी संचालक अमन यादव पर 5,000 रूपये का स्पॉट जुर्माना लगाया गया और उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही, गंदगी फैलाने के आरोप में एक अन्य डेयरी संचालक पर 3,000 रूपये का अर्थदंड वसूला गया। इस पूरी कार्रवाई में नगर निगम मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल के साथ मुख्य स्वच्छता निरीक्षक वैभव तिवारी, अमन चैरसिया, अंकित परस, अमितकांत दुबे, क्रांति समद, सुपरवाइजर राजा, रवि और पुलिस बल मौजूद रहा।

​अवैध डेयरियां हटाने के लिए दी 20 दिन की मोहलत

​निगम प्रशासन ने शहर में स्वच्छता के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए सभी डेयरी संचालकों को अपनी डेयरियां नगर निगम सीमा से बाहर ले जाने के लिए 20 दिनों का अंतिम समय दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर अवैध डेयरियां नहीं हटाई गईं, तो मौके पर मौजूद भैंसों को जब्त कर लिया जाएगा और सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आम नागरिकों की सुविधा और शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है। इस तरह की सख्त कार्रवाई से शहर के भीतर अवैध डेरी चलाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak