जबलपुर/सिवनी। जबलपुर के बरगी से लगे घुंसौर में खेत में जानवर घुसने को लेकर उपजे विवाद पर बुद्धूलाल उइके की कांच की शीशी से हमला कर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से गांव क्षेत्र में सनसनी फैल गई, देखते ही देखते गांव के कई लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावर को तलाश करते हुए बंदी बना लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुध्दुलाल उइके गांव के अशोक मरावी के साथ कोहका टोला गए थे। जहां पर राजकुमार उर्फ पुच्ची से खेत में मवेशी लाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि राजकुमार ने मारपीट कर गिरा दिया, इसके बाद कांच की शीशी फोड़कर हमला कर दिया, जिससे बुद्धूलाल के पेट व कमर में गंभीर चोट आई। हमला होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने किसान बुद्धूलाल को किसी तरह घर पहुंचाया, इस दौरान अत्यधिक खून निकलने के कारण हालत बिगड़ी चली गई। परिजन बुद्धूलाल को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावर की तलाश शुरु कर दी है।