khabar abhi tak

एटीएस ने पकड़े तीन संदिग्ध अफगानी ! देखें वीडियो



जबलपुर।
एंटी टेरारिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने गुरूवार को तीन संदिग्ध अफगानी पकड़े हैं। तीनों संदिग्घों का मुलायजा करवाकर उन्हें अदालत में पेश किया है। एटीएस सूत्रों का कहना है कि संदिग्ध फर्जी फासपोर्ट पर प्रवास कर रहे थे, इनकी पहचान गुप्त रखी गई है। 

एनआईए ने पूर्व में शहर के छह अफगानी संदिग्धों को पकड़ा था। तीन-तीन करके इन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। ये आरोपी शहर की तंग बस्तियों में नाम बदलकर रह रहे थे। मौजूदा समय में तीन और संदिग्धों को एटीएस ने पकड़ा है। इन आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि ये आरोपी फर्जी पासपोर्ट और वीजा पर रह रहे थे। इन आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। भारतीय दूतावास सहित अफगानिस्तान के दूतावास से भी संपर्क किया जा रहा है। एटीएस इस बात की जानकारी ले रही है कि भारत के भीतर इन संदिग्धों का किस तरह से प्रवेश हुआ है। 

विक्टोरिया में मुलायजा

एटीएस ने गुरूवार को विक्टोरिया अस्पताल में मुलायजा करवाया है। मुलायजा के दौरान इन संदिग्धों का चेहरा ढांक कर लाया गया था। अस्पताल प्रबंधन को इनकी पहचान गुप्त रखने को कहा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak