khabar abhi tak

डिजिटल अरेस्ट : पमरे में पर्सनल सेक्रेटरी ' प्रशांत साहू ' को लगाई 75 हजार की चपत


जबलपुर।
पश्चिम मध्य रेलवे में पदस्थ एक पर्सनल सेक्रेटरी को साइबर बदमाशों ने ठगी का शिकार बनाया। मोबाइल पर धमकाते हुए उससे करीब 75 हजार रूपए ऐंठ लए। इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि एपीआर कॉलोनी मे रहने वाले प्रशांत कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पश्चिम मध्य रेल्वे में निजी सचिव के पद पर पदस्थ है। 12 नपम्बर को लगभग 11 बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया। उसे आपत्तिजनक वीडियो क्यों देखते हो कहा एवं वीडियो वायरल करने की कहकर उससे यूपीआई के माध्यम से क्रमशः 25 हजार 500 रूपये एवं 40 हजार रूपये हड़प कर उसके साथ सायबर फ्राड किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak