khabar abhi tak

होमसाइंस कॉलेज के पास आग से जलकर लग्जरी कार खाक, देखें वीडियो



जबलपुर।
होमसाइंस कॉलेज के पास बुधवार-गुरूवार की दम्यानी रात एक लग्जरी कार आग से जलकर खाक हो गई। पुलिस और नगर निगम के अमले ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस हादसे में मौके पर खड़ी कारें हटाई गईं थीं। आग लगने का कारण अज्ञात है।


मदनमहल पुलिस ने बताया कि होमसाइंस कॉलेज के पास पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन के सामने सड़क किनारे खड़ी एक लग्जरी कार में रात करीब बारह बजे अचानक आग लग गई। कार से निकलता धुआं देखते ही लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम और पुलिस को दी थी। मौके पर अमले ने पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया था। कार से निकलती आग की लपटों को देखकर आसपास रहने वाले लोग पहुंच गए थे। लोगों ने मौके पर अन्य गाड़ियों को पुलिस की मदद से हटाया। 


दमकल अमले का कहना है कि वाहन के आगे के हिस्से से आग भड़की थी , जिससे पूरी कार आग की चपेट में आ गई थी। दमकल के दो वाहन आग बुझाने में लगे थे। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आया सकी है। दमकल के संजय पटेल ने बताया कि सूचना मिलने पर अमले ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak