khabar abhi tak

छात्र को चाकू दिखाकर छीना स्कूटर-मोबाइल


जबलपुर।
नई स्कूटर में सैर करने निकले एक छात्र और उसके साथी से अज्ञात तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने स्कूटर और मोबाइल छीन लिया। यह वारदात वीएफजे सरकारी चक्की चौराहे पर हुई है। अज्ञात आरोपियों ने स्कूटर रोककर छात्र को चाकू दिखाकर भयभीत किया और उसका स्कूटर एवं उसमें रखा कीमती मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस मामला दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

रांझी पुलिस के मुताबिक इंद्रानगर में रहने वाले प्रियांशु मेहतो ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कक्षा 11 वीं में पढ़ाई करता है। 11 नवम्बर की शाम लगभग 7-10 बजे वह अपने दोस्त आयुष बाल्मीक के साथ अपनी बुआ नीते मेहतो की नई एक्सिस से व्हीएफजे बाजार से घर आ रहा था। व्हीएफजे सरकारी चक्की चौराहा के पास पहंुचा, वहीं पर अज्ञात 3 लड़के उसकी गाड़ी के सामने आकर अपनी गाड़ी लगा कर रोक लिये। उनमें से एक लड़का चाकू निकाल कर डराया एवं दूसरे लड़के ने उसकी गाड़ी के सामने वाले डेसबोर्ड मेें एप्पल कम्पनी का आई फोन मोबाइल निकाल लिया। तीनों लड़के जबरदस्ती उसकी गाड़ी छीन लिये। एक लड़का उसकी एक्सिस गाड़ी में बैठकर विद्यालय स्कूल तरफ भाग गया। अन्य 2 लड़के मोटर सायकल से मड़ई तरफ भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak