khabar abhi tak

बैंक मैनेजर को चाकू अड़ाकर लूटा


जबलपुर।
पनागर के एक निजी बैंक के मैनेजर को स्कूटर सवार अज्ञात तीन युवकों ने चाकू अड़ाकर लूट लिया। मैनेजर के बैग में करीब 90 हजार रूपए थे। मैनेजर ग्रामीण इलाके से वसूली करके बैंक लौट रहा था, जहां बीच रास्ते में आरोपियों ने उसे निशाना बनाया। पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। इसी तरह अन्य प्रकरण में चंडी मेला देखने गए युवक को चार लोगों ने चाकू दिखाकर बीच रास्ते में रोका और उससे करीब 50 हजार रूपए छीन लिए। अन्य प्रकरण में सिविल लाइन में एक हॉस्टल में रहने वाली युवती का मोबाइल छीनकर अज्ञात भाग गए।

पनागर पुलिस ने बताया कि पनागर निवासी भोले यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड बैंगलोर, ब्रांच आफिस पनागर में मैनेजर के पद पर पदस्थ है। ब्रांच के प्रमुख उत्तम लाल साहू है। हमारी कम्पनी व्यवसाय के लिये समूह को लोन देती है। उसका काम लोन बांटना एवं लोन कनेक्ट करना होता है। शुक्रवार को वह सुबह अकेले अपनी टीव्हीएस रायडर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 34 जेड  एफ 4364 से किस्त कलेक्शन के लिये गया था। ग्राम रिठौरी, छितरी, तिलगंवा एवं गाजर से लोन लेने वाले समूह के सदस्यों से कुल 89 हजार 929 रूपये किस्त लेकर अपने पिट्ठू बैग में रखकर पीछे में टांगकर से अपनी मोटर सायकल से पनागर जा रहा था। रास्ते में तिलगवां और एलपीआर के बीच मेन रोड में लगभग 1-30 बजे टर्निंग में पहुंचा, तभी बिना नंबर की ग्रे कलर की स्कूटी रोड में आड़ी खड़ी थी। वहां 3 लड़के खड़े थे। एक लड़के ने उसे रूकने के लिये हाथ दिखायां उसे शक होने पर उसने अपनी गाड़ी किनारे से निकालना चाहा तो उनमें से एक लड़के ने उसकी मोटर सायकल की चाबी निकाल ली और एक लड़के ने उसे चाकू दिखाकर बैग देने कहा। बैग नहीं देने पर चाकू से मारने की धमकी दिया। उक्त लड़के ने उसका बैग छीन लिया। बैग में वसूली के 89 हजार 929 रूपये थे। तीनों लड़के उसका मोबाइल भी लूट लिये तथा एलपीआर की तरफ भाग गये। 

युवक से 50 हजार छीन लिए

इसी तरह भरदा निवासी रूपेश बर्मन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बोरबेल का काम करता है। शुक्रवार को अपने साथी अनुज रजक के साथ पड़रिया चंडी मेला गया था। वहां से दोनों अपने काम से निपनिया गये थे। निपनिया से वह एवं अनुज कोरी मोटर सायकल से अपने घर भरदा जा रहे थे। रात लगभग 10-15 बजे जैसे ही ग्राम भरदा में बड़गैया वेयर हाउस के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से 2 मोटर सायकलों में 4 व्यक्ति आये। उसकी मोटर सायकल रोक लिये। एक लड़के ने उसे चाकू अड़ा लिया बोला कि स्मगलिंग करते हो। उसने कहा नहीं करता है, फिर चारों लड़कों ने उसे एवं अनुज को पकड़ लिये। उनमें से एक लड़का उसकी जेब में रखे पैसे निकालने  लगा। विरोध करने पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमलाकर जांघ के पास व दूसरे व्यक्ति ने कट्टे की बट जैसी चीज से सिर में मारा एवं उसके साथी अनुज को किसी चीज से चीज से सिर में मारा। उसकी जेब में रखे नगदी 44 हजार 750 रूपये तथा अनुज रजक की जेब में रखे नगदी 2 हजार 900 रूपये मोटोरोला कम्पनी का एच 17 फ्यूजन मोबाइल छीनकर चारों अपनी मोटर सायकलों से जलगावं निपनिया तरफ भाग गये। 

मोबाइल छीनकर अज्ञात भाग गए

सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सिवनी की रहने वाली रजनी सल्लाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लता गर्ल्स हॉस्टल से रेपिडो आटो से वापस अपने हॉस्टल जा रही थी। उसे अपने मोबाइल से ओटीपी देने के लिये बैग से मोबाइल निकाला एवं ओटीपी आटो वाले को बताने लगी। तभी पीछे से मोटर सायकल में 2 लड़के आये एवं उसका मोबाइल कीमती लगभग 40 हजार रूपये का छीनकर भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak