khabar abhi tak

आरएसएस के खिलाफ शरारत : एनएमटी की दीवार पर उगला ' जहर '!, देखें वीडियो



जबलपुर।
मदनमहल के पास एनएमटी पर आरएसएस के खिलाफ शरारत किया जाना सामने आया है। सोमवार की सुबह पुलिस ने नगर निगम को सूचना दी थी, जिससे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दीवार पर लिखे हुए कमेंट पर सफेदा पोत दिया है।


एनएमटी के किनारे बनी दीवार पर सुबह से आरएसएस के खिलाफ लिखी इबारत को लेकर लोगों के बीच चर्चा रही। यह खबर पुलिस तक पहुंची है। पुलिस ने मौके पर तस्दीक की और तुरंत नगर निगम को सूचना दी। सूचना मिलने पर निगम का अमला पहुंचा, जिसने पहले सफेदा पोता फिर लाल रंग से पुताई करके इबारत को छिपा दिया। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है कि यह शरारत करने वाले कौन है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak