khabar abhi tak

पुलिस को देखकर भाग नहीं सका ' लम्बू ', मिली 60 लीटर कच्ची शराब


जबलपुर।
बरेला के बमबमपुरा में पुलिस की दबिश के दौरान लम्बू बैगा भाग नहीं सका। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मौके पर 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। गौरतलब है कि सागर में शराब कांड के बाद हरकत में आई पुलिस सतर्क हो गई है।

बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर बमबमपुरा में दबिश दी गई थी। एक युवक ग्राहक का इंतजार कर रहा था। दबिश के दौरान मुखबिर के बताये हुलिये का युवक बरामदा में प्लास्टिक के सफेद रंग के 4 डिब्बे रखे दिखा। यह पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम पंचम बैगा उर्फ लम्बू बैगा निवासी बमबमपुरा बताया। पुलिस े आरोपी के कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak