khabar abhi tak

भेड़ाघाट के ' राज ढाबे ' पर बहके ट्रक ने ली तीन लोगों की जान, देखें वीडियो



जबलपुर।
भेड़ाघाट के राज फेमिली ढाबे के सामने तेज रफ्तार दौड़ रहे ट्रक ने तीन लोगों की जान ले ली। बुधवार-गुरूवार की दम्यानी रात हादसे में तीन लग्जरी वाहनों को टक्कर मारी गई थी और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने मृतकों के शव पीएम के लिए मेडिकल भेजे, वहीं ढाबा संचालक को गंभीर दशा में भर्ती किया गया है।


भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि रिंग रोड स्थित नेशनल हाईवे-45 पर राज फैमिली ढाबा के पास रात करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मक्का से लोड तेज रफ्तार ट्रक ने ढाबे के पास खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए आग ताप रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गईए जबकि ढाबा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे के समय ढाबे पर कुछ लोग खाना खा रहे थे। ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे थे। तभी मक्का से भरा तेज रफ्तार ट्रक लापरवाहीपूर्वक आया और ढाबे के पास खड़ी एक बोलेरो, एक कार तथा एक पिकअप वाहन को टक्कर मारते हुए वहां मौजूद लोगों को कुचल दिया। इसके बाद ट्रक कुछ दूरी पर जाकर पलट गया।

पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बलराम निवासी भिंड.मुरैना, जो शराब दुकान में कर्मचारी थे। मोनू भंडारी, जो शराब दुकान में ही कर्मचारी थे। धर्मेंद्र निवासी खैरी, जो ढाबे में कर्मचारी था, के रूप में की है।

राज फैमिली ढाबा के संचालक राजा साहू इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak