khabar abhi tak

फुहारे में आज चलेगी ' सोने की झाड़ू '


जबलपुर।
जगन्नाथपुरी की तर्ज पर संतों के द्वारा बड़ा फुहारा में स्वर्णमयी झाड़ू से रथ के सामने का रास्ता बुहारा जाएगा। 11 रथों की एक साथ महाआरती की जाएगी। रथ यात्रा स्वागत समिति के अध्यक्ष एवं नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल ने बताया सभी रथों की महाआरती  जगद्गुरु स्वामी नरसिंह देवाचार्य, दंडी स्वामी प्यारेनंद, ज्ञानेश्वरी दीदी, राजारामचार्य महाराज, स्वामी पागलनंद, स्वामी रामजीशरण, चंद्रशेखरानंद महाराज, ज्योतिषचार्य रोहित की उपस्थिति में होगी।

              गौरतलब है कि संस्कारधानी में भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा का सैकड़ो वर्षों का इतिहास है। परंपरा अनुसार सन 1984 से बड़े फुहारा स्थित आयुर्वेदिक दवाई की दुकान के सामने, जगदीश मंदिर गढ़ाफाटक, साहू समाज जगदीश मंदिर, हनुमानताल, बंगाली समाज, चौरसिया समाज, विट्ठल रघुराई मंदिर, आईटीआई सभी रथों का स्वर्णमयी झाड़ू से बुहारा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak