khabar abhi tak

पति की प्रताड़ना से पत्नी ने जहरीली वस्तु खाकर दी जान

 जबलपुर। प्रेमसागर में रहने वाली एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग होकर जहरीली वस्तु खा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सीएसपी गढ़ा आशीष जैन ने बताया कि 25 जून को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली थी कि पार्वती साहू निवासी प्रेमसागर को अज्ञात वस्तु का सेवन करने से उपचार हेतु लाया गया था। उसकी दोपहर लगभग 3-50 बजे मृत्यु हो गयी थी। दौरान मर्ग जांच मृतिका पार्वती साहू के मायके पक्ष के कथन लेख किये गये, जो अपने कथनों में पार्वती साहू के पति मनीष साहू द्वारा शादी के बाद से गाली गलौज, मारपीट कर प्रताड़ित एवं परेशान करना, प्रताड़ना से परेशान होकर पार्वती द्वारा जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर लेना बताया। पुलिस ने आरोपी पति मनीष साहू के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak