khabar abhi tak

आधार में फोटो बदलकर किया अदालत को गुमराह, मामला दर्ज


जबलपुर।
अधारताल तहसील कार्यालय में एक व्यक्ति ने आधार कार्ड में फोटो बदलकर अदालत को गुमराह करने की कोशिश की। छानबीन के बाद मामला पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

विजयनगर पुलिस ने बताया कि महाराजपुर निवासी अम्बकेश्वर बड़गैया ने नायब तहसील कार्यालय अधारताल से लिखित शिकायत की थी कि प्राप्त शिकायत जांच उपरांत निष्कर्ष में लेख किया गया है कि संलग्न 2 आधारकार्ड की छायाप्रति जिसमें दोनों के आधारकार्ड में आधार नम्बर हैं। दोनों आधार में नम्बर नसरीन निखत द्वारा मो. रियाज है, जिसमें दोनों आधार में प्रथम दृष्टया नेत्रांकन के अनुसार फोटो भिन्न प्रतीत होती है। पटवारी के प्रतिवेदन से प्रतीत होता है कि कुमार नसरीन निखत पिता मोहम्मद रियाज व शमीमा बानों के द्वारा न्यायालय को गुमराह करते हुये 2 नामांतरण आदेश एवं 2 अलग अलग डायवर्सन आदेश 22 अप्रेल 24 को आधारकार्ड में फोटो परिवर्तित कर कूटरचित आदेश पारित किये, जो कि न्यायालय के समक्ष आरोपी नसरीन निखत, मोह. रियाज, शमीमा बानो, मोह. अजहर के द्वारा गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर न्यायालय को गुमराह किये जाने संबंधित अपराधिक कृत्या करना पाया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak