khabar abhi tak

सीएसडी कर्मचारी का मोबाइल छीना


जबलपुर।
सीएसडी डिपो में कार्यरत कर्मचारी का गत दिवस मोटरसाइकिल सवार युवकों ने मोबाइल छीन लिया और भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। 

केण्ट पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात सुमित खोखर निवासी सीएसडी काम्पलेक्श ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एमटीएस के पद पर सीएसडी डिपो में कार्यरत है। 15 जुलाई की रात लगभग 8-22 बजे वह सीएसडी काम्पलेक्श से अपने दोस्त परमजीत एवं परमीत के पास 20 खोली रेल्वे कालोनी में पैदल मोबाइल से बात करते हुये जा रहा था। तभी पीछे से मोटर सायकल में 2 अज्ञात लड़के आकर उसके हाथ से मोबाइल कीमती लगभग 20 हजार रूपये का छीन कर पुल नम्बर 2 पार करते हुये ओमती तरफ भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak