कटंगी पुलिस के अनुसार जबलपुर के रजा चौक निवासी जिशान अली अपने एक साथी के साथ कार से दमोह से जबलपुर लौट रहे थे। कटंगी रोड प्रज्ञाधाम के पास सड़क पार कर रहे एक जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरे नाले में जा गिरी। देर रात हुए घटनाक्रम में कार सवार दोनों युवक कार का कांच तोड़कर बाहर निकले और किसी तरह जबलपुर पहुंचे। परिजनों ने दोनों युवकों को देर रात ही निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दोनों युवकों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। वहीं आज सुबह लोगों ने कार को नाला में देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। इस दौरान आसपास गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिससे यहां पर जाम के हालात निर्मित हो गए, दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही। पुलिस ने कार को क्रे न की मदद से थाना पहुंचाया, इसके बाद यहां पर वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी।
जबलपुर। दमोह से जबलपुर की ओर आ रही कार देर रात कटंगी रोड स्थित गहरे नाला में समा गई। हादसे में दो युवकों को गंभीर चोटें आई है, घायल किसी तरह कार के कांच तोड़कर बाहर निकले थे। जिन्हे एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है। वहीं आज सुबह पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला है। हादसा सड़क पर बैठे जानवर को बचाने के चक्कर में हुआ है।
Tags
jabalpur