khabar abhi tak

स्कूली छात्र पर चाकुओं से हमला, गिरा तो बेल्ट से पीटा, बीच बचाव करने आए नाना पर भी हमला, द्वारका नगर घमापुर में घटना से सनसनी

जबलपुर। घमापुर थानान्तर्गत न्यू कछियाना द्वारका नगर घमापुर में शराब पीने रुपए न देने पर बदमाशों ने स्कूली छात्र पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में छात्र कृष्णा चौहटेल के शरीर पर गंभीर चोटें आई। जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भरती कराया गया है। पुलिस ने घायल कृष्णा से पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। 

                                       पुलिस के अनुसार कृष्णा चैहटेल उम्र 16 वर्ष निवासी न्यू कछियाना द्वारकानगर कक्षा 11 वीं खालसा स्कूल में पढ़ाई करता है। कृष्णा अपने घर के बाहर टहल रहा था तभी चिराग पनघेरा अपने अन्य साथियों के साथ आया और उससे शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगा। कृष्णा ने रुपए देने से इंकार किया तो चिराग पनघेरा गाली गलौज करने लगा, गालियां देने से मना करने पर चिराग ने चाकू से हमलाकर वायें पैर की जांघ में हमला कर दिया। हमला होते ही कृष्णा गिर गया। इसके बाद चिराग व उसके साथियों ने कृष्णा को बेल्ट उतारकर बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर, पेट व पीठ में गंभीर चोटें आई। शोर सुनकर नाना राजेश कुमार पहुंच गए। इस बीच चिराग ने कृृष्णा के नाना राजेश कुमार के साथ भी मारपीट कर हाथ कमर में चोटें पहॅुचा दी। कुछ पल बाद ही परिवार के अन्य सदस्यों सहित आसपास के लोग आ गए, जिसपर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायल की रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 119(1), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak