जबलपुर। रांझी के मानेगांव में रहने वाले शिवम शुक्ला उर्फ मोनू ने आयुष सोनकर उर्फ फन्टूस से देशी पिस्टल खरीदी थी। इस बात का खुलासा मोनू के पकड़े जाने से हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस जब्त किया।
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि गुरूवार रात पेट्रोलिंग के दौरान पुरानी शराब दुकान के पास संदिग्ध दशा में बैठे युवक से पूछताछ करनी चाही। मौके पर युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी युवक को पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मानेगांव निवासी शिवम शुक्ला उर्फ मोनू बताया। तलाशी लेने पर कमर में जींस पेंट में दाहिने तरफ एक देशी पिस्टल रखे मिला, जिसकी मैगजीन के अंदर एक कारतूस लोड था। देशी पिस्टल के संबंध में पूछताछ करने पर मोनू ने बताया कि 8-9 माह पहले आयुष सोनकर उर्फ फन्टूस के माध्यम से 30 हजार रूपये में खरीदी थी।
