जबलपुर। पनागर तहसील के पास गुरूवार शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में चालक को चोटें आई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में मर्ग कायम करके छानबीन कर रही है।
पनागर पुलिस ने बताया कि गुरूवार की रात मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली थी कि इमरान अली निवासी मुजावर मोहल्ला, गढ़ा को पनागर तहसील के पास शाम लगभग 5 बजे आटो डिवाईडर से टकराने से घायल होने से उपचार हेतु मेडिकल कालेज लाया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने चैक कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के रिश्तेदार-परिचितों से पूछताछ कर घटनास्थल की तसदीक की जा रही है, ताकि हकीकत सामने आ सके।
