khabar abhi tak

रिछाई के ' अनमोल नमकीन ' कारखाने की लिफ्ट गिरी, महिला श्रमिक की मौत, देखें वीडियो

 




जबलपुर।
रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में अनमोल नमकीन फैक्टरी की मालवाहक लिफ्ट अचानक गिर गई। लिफ्ट की चपेट में एक महिला श्रमिक आ गई। मौके पर महिला की मौत हो गई। हादसे के दौरान फैक्टरी में चंद श्रमिक ही थे। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची थी।

रिछाई के अनमोल नमकीन के कारखाने में शुक्रवार दोपहर 12 बजे उस अचानक भारी भरकम मालवाहक लिफ्ट अचानक नीचे आकर गिर गई, जब महिला श्रमिक मालती केवट लिफ्ट के किनारे नमकीन के पैकेट समेट रही थी। लिफ्ट लगने से महिला उसमें दब गई और छटपटाताते हुए उसने दम तोड़ दिया।

महिला को बचाने दौड़े साथी श्रमिक

प्रत्यक्षदर्शी राम यादव ने बताया कि लिफ्ट के गिरते ही उसकी चपेट में आई मालती को बचाने के लिए काम कर रहे अन्य श्रमिक दौड़े थे। श्रमिकों ने बमुश्किल लिफ्ट को उठाकर उसके नीचे दबी महिला को खींचकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

टूटी थी लोहे की रस्सी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लिफ्ट खींचने वाली लोहे की रस्सी टूट जाना प्रथम दृष्टया कारण सामने आ रहा है। मौके पर श्रमिकों का कहना था कि रस्सी टूट रही थी, जिसके बारे में कारखाने के ामलिकों को बताया गया था। उधर, मौके पर कुछ श्रमिक दावा कर रहे थे कि महिला झाड़ू लगा रही थी। लिफ्ट की ओर झाड़ू लगाने से उसे मना किया था।


कारखाने में नहीं था कोई जिम्मेदार

बताया गया है कि अनमोल नमकीन के कारखाने में निर्माण कार्य के दौरान कोई भी जिम्मेदार नहीं था। नमकीन निर्माण के दौरान केवल श्रमिक थे। इसके अलावा मुख्य निर्माण श्रमिक था। हादसा होने के एक धंटे तक कारखाने के जिम्मेदार नहीं पहुंचे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak