khabar abhi tak

शहर में ' सिया ' बनी ' साक्षी ', पति पर किया चाकू से हमला


जबलपुर।
पति-पत्नी विवाद तो होते रहते हैं लेकिन ये विवाद जानलेवा होते जा रहे हैं। हिमाचल, पूणे में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है। हालात भले ही कुछ भी रहे हों लेकिन महिलाओं की ओर से जानलेवा हमला किया गया है। ऐसा ही एक मामला गोरखपुर क्षेत्र में सामने आया है, जहां लेपटॉप नहीं दिलाने पर पति पर चाकू से हमला किया गया है।

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि सेठीनगर निवासी अभिषेक बेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पान की दुकान चलाता है। उसने लगभग 5 माह पहले साक्षी चौरसिया से प्रेम विवाह किया है। पत्नी साक्षी पढ़ाई करने के लिये लेपटॉप खरीदने के लिये कहती है। 1 जुलाई की रात लगभग 11-30 बजे उसने लेपटॉप खरीदने से मना किया। इसी बात पर पत्नी ने गाली गलौज करते हुये सब्जी काटने वाली चाकू से मारपीट कर वायें हाथ की कोहनी के चोट पहुंचा दी। वह जान से मारने व दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा के केस में फसाने की धमकी दी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak