khabar abhi tak

AIRF-WCREU की रेलवे बोर्ड से मांग, माता-पिता के साथ-साथ सास-ससुर को भी मिले चिकित्सा सुविधा

जबलपुर. ऑल इंडिया रेलवेमैन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर मांग की है कि रेलवे कर्मचारियों के माता-पिता के साथ-साथ सास-ससुर  को भी मेडिकल सुविधाएं दी जाएं।

इस संबंध में डबलूसीआरईयू के महामंत्री व एआईआरएफ के असिस्टेंट जनरल सैक्रेट्री का. मुकेश गालव ने बताया कि एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने रेलवे बोर्ड को जो पत्र लिखा है, उसमें स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के नियमों के तहत बाकी केंद्रीय कर्मचारियों के माता-पिता/सास-ससुर को मेडिकल लाभ मिलते हैं, रेलवे कर्मचारियों को भी सीजीएचएस लाभार्थियों के समान माना जाए और उनके माता-पिता या सास-ससुर को यह चिकित्सा लाभ दिया जाए। फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा ने रेलवे बोर्ड से इस मामले में जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak