khabar abhi tak

ट्रेन में चढ़ रही महिला पैर फिसलने से गिरी, प्लेटफार्म के बीच फंसी, मची चीख-पुकार, चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी

 

सागर। सागर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला का पैर फिसल गया। वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई। घटना देख यात्रियों ने शोर मचाया। चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। महिला को सुरक्षित ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला गया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही।
                                   खबर है कि ट्रेन नंबर 22912 हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस सागर के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची। वह रवाना होने वाली थी। इसी दौरान एक महिला यात्री दौड़कर आई और चलती ट्रेन में चढऩे लगी। बोगी में चढ़ते समय महिला का पैर फिसला और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई। घटना देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। शोर मचाया तो ट्रेन में मौजूद यात्री ने चेन पुलिंग कर गाड़ी को रोका। तत्काल रेल पुलिस ने यात्रियों की मदद से ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला को बाहर निकाला। गनीमत रही कि ट्रेन ने रफ्तार नहीं पकड़ी थी। वरना अप्रिय घटना हो सकती थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak