पुलिस के अनुसार जैसीनगर क्षेत्र में रहने वाला मनोहर सेन उम्र 45 वर्ष सैलून की दुकान संचालित करता रहा। शराब पीने का आदी मनोहर बीती देर रात एक बजे के लगभग नशे में धुत होकर घर पहुंचा। देखा कि पति रश्मि गहरी नींद में सो रही है। उसने पत्नी को आवाज लगाकर उठाने की कोशिश की, जब नहीं उठी तो कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले होते ही रश्मि चीख पड़ी। मां की आवाज सुनकर बच्चे उठ गए, मां को खून से लथपथ हालत में देख उन्होने चीखना शुरु कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने रश्मि को इस हालत में देखा तो पुलिस को खबर देकर अस्पाल ले गए, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के चारों बच्चों से पूछताछ के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति मनोहर की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
सागर। सागर के जैसीनगर क्षेत्र में दिल दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर शराब पति ने देर रात अपनी पत्नी की उस वक्त हत्या कर दी। जब वह बच्चों को लेकर गहरी नींद में सो रही थी। मां की आवाज सुनकर बच्चे उठ गए, देखा तो मां खून से लथपथ हालत में पड़ी है, बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्हे देख हमलावर भाग निकला।
Tags
sagar