पुलिस के अनुसार अनिल व सुनील यादव को अपनी मौसी की सास गेंदा बाई यादव शक था कि वह जादू-टोना करती है, जिससे उसके घर में मवेशियों की मौत हो रही है। इसके अलावा सुनील की मां लंबे समय से बीमार चल रही थी और उसकी पत्नी गर्भवती थी। दोनों भाइयों को डर था कि होने वाले बच्चे पर भी इस जादू-टोने का बुरा असर पड़ सकता है। इसी अंधविश्वास के चलते दोनों ने गेंदा बाई को रास्ते से हटाने की साजिश रची। साजिश के चलते जब गेंदा बाई जब हाट-बाजार से अपने घर लौट रही थीं, इस दौरान एक भाई मोबाइल फोन के जरिए उनकी पल-पल की लोकेशन अपने दूसरे भाई को दे रहा था। दूसरा भाई कुल्हाड़ी लेकर पहले से ही रास्ते में घात लगाकर बैठा था। जैसे ही बुजुर्ग महिला उस सुनसान जगह पर पहुंची, आरोपी ने पीछे से उनकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। महिला को खून से लथपथ हालत में देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया।
शहडोल। शहडोल के जयसिंहनगर स्थित ग्राम कनाड़ीकला में जादू-टोना के शक पर सगे भाईयों ने अपनी मौसी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में पूछताछ के बाद आरोपी सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags
madhya pradesh