khabar abhi tak

ग्वालियर में बड़ा हादसा, 15 फीट ऊंची दीवार गिरने से दबे लोग, दो महिलाओं की मौत, कई गंभीर घायल

ग्वालियर. एमपी के ग्वालियर में रविवार 19 जुलाई की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब चिरवाई नाका पर पहाड़ी किनारे बनी 15 फीट ऊंची दीवार अचानक गिर गई। दीवार के नीचे ठेला लगाने वाले और वहां खड़े कुछ लोग दब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव दल ने अब तक एक महिला समेत तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला है। सभी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, दो महिलाओं के दबने से मौत की सूचना मिल रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है, और मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak