पुलिस के अनुसार ग्राम झलोन तेंदूखेड़ा में रहने वाली युवती 23 जून को अपने प्रेमी हेमन्त शुक्ला निवासी ग्राम सांगा के साथ घर से भागकर जबलपुर आ गई। इधर बेटी के अचानक गायब होने से परिजन चितिंत हो गए, जिन्होने अपने स्तर पर बेटी की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने थाना पहुंचकर बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं दूसरी ओर युवती व उसका प्रेमी हेमन्त जबलपुर में एक माह तक अपने ठिकाने बदलते रहे, इस बीच दोनों ने मंदिर में शादी कर दी। आज दोपहर हेमन्त अपनी पत्नी को लेकर तेंदूखेड़ा थाना पहुंच गया। जहां पर पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 18 साल से अधिक है। उसने बताया कि करीब 6 महीने पहले उसकी पहचान हेमंत शुक्ला से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। उसने अपनी मर्जी से हेमंत के साथ जबलपुर जाकर शादी की है और वह अपने पति के साथ खुश है।
परिजन पहुंचे थाना, गुस्साए फिर सहमति बनी,
पुलिसने मामले में दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया गया। पहले तो दोनों ही पक्षों में तनातनी चली, इसके बाद दोनों एक ही समाज से होन के कारण परिवारों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया और बयान दर्ज करने के बाद दोनों को साथ जाने दिया, जिसके बाद परिजन भी खुशी-खुशी घर लौट गए।