khabar abhi tak

जबलपुर स्टेशन के कॉमर्शियल कार्यालयों एवं यात्री सुविधाओं का एसीएम ने किया औचक निरीक्षण

जबलपुर। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्टेशन परिसर में वाणिज्यिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जबलपुर रेल मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम) धर्मेंद्र कुमार सिंह ने वाणिज्य विभाग के निरीक्षकों एवं कर्मचारियों की टीम के साथ रविवार को जबलपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं एवं वाणिज्य कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया। 

पार्सल कार्यालय एवं पार्सल संचालन व्यवस्था के अंतर्गत गाड़ी संख्या 13201 के एसएलआर की लोडिंग अनलोडिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्मों पर साफ-सफाई व्यवस्था, यात्री प्रतीक्षालयों तथा पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन स्थित फूड प्लाजा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की विशेष रूप से जांच की गई। यहां भोजन तैयार करने में उपयोग की जा रही सामग्री, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस कार्ड, गैस सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं तथा रसोई एवं परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से परीक्षण किया गया। संबंधित संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के साथ संरक्षा मानकों का पूर्णत: पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त टिकट काउंटरों  पर कार्यरत कर्मचारियों के पास उपलब्ध निजी धनराशि तथा रेलवे राजस्व का मिलान कर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में 8 अनाधिकृत वेंडरों को अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया जिनको नियमानुसार प्रभारित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak