khabar abhi tak

लम्बी सेवा के बाद रिटायर हुए 'गोविंद' और 'अतिश'



जनसम्पर्क विचार मंच ने सेवानिवृत्त‍ि के अवसर पर दी विदाई

जबलपुर। जनसम्पर्क विचार मंच की ओर से एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी में कार्यरत गोविन्द दास यादव और मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी में कार्यरत अतिश बाजपेई को सेवानिवृत्त‍ि के अवसर पर विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि गोविन्द दास यादव ने 38 वर्षों और अतिश बाजपेई ने 40 वर्षों तक कर्त्तव्यपरायणता व निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाया। गोविन्द दास यादव ने कई वर्षों तक अंतरक्षेत्रीय विद्युत हॉकी प्रतियोगिता में केन्द्रीय कार्यालय का प्रतिन‍िध‍ित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जनसम्पर्क विचार मंच के अध्यक्ष राकेश पाठक व उपाध्यक्ष कमलेश पटेरिया ने सेवानिवृत्त होने वाले दोनों कार्मिकों के सेवाकाल और उनके उत्कृष्ट आचरण व व्यवहार का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सेवाकाल में अनेक प्रतिमान स्थापित करके नए कार्मिकों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर जनसम्पर्क विचार मंच की ओर से गोविन्द दास यादव व अतिश बाजपेई को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले गोविन्द दास यादव व अतिश बाजपेई ने कहा कि उनके लगभग चार दशक के सफल कार्यकाल में वरिष्ठ अध‍िकारियों का मार्गदर्शन और साथ‍ियों का सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि सहकर्मियों के सहयोग व आपसी सामंजस्य से वे तमाम कठिनाइयों को पार करने में सफल हुए। दोनों कार्मिकों ने जनसम्पर्क विचार मंच के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सदस्यों ने विदाई के वक्त जो सद्भाव दिखाया है वह अविस्मरणीय है। इस अवसर पर जनसम्पर्क विचार मंच के सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा, पंकज स्वामी,वसंत अगस्ती, नीलेन्द्र कुमार जैन, अनूप चौहान, सुबोध धांडे, ब्रजमोहन तिवारी, शंकर‍ सिंह राजपूत, अजय नोरिया, मनोज कुमरे, शुभम बरमैया, प्रतिभा सेन, आरबी रघुवंशी, रमेश वर्मा, रावेन्द्र वर्मा, रोहित कुशवाहा व अजय धाबर्डे उपस्थि‍त थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak