khabar abhi tak

ब्रेक की जगह एक्सीलेट पर पड़ गया पैर, अनियंत्रित होकर कार दीवार तोड़कर नाले पर लटक गई, मदनमहल क्षेत्र में घटना से सनसनी

 

जबलपुर। मदनमहल क्षेत्र में आज पूर्वान्ह 11 बजे के लगभग तेज गति से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए नाले पर लटक गई। कार को दीवार से टकराते देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। इस बीच कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कार का गेट खोलकर युवती को बाहर निकाला। युवती का कहना था कि ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर पड़ गया था, जिससे कार गति  तेज हो गई और वह संतुलन खो बैठी। 

                                    बताया गया है कि मदन महल से एलआईसी आफिस रोड पर आज पूर्वान्ह 11 बजे के लगभग वाहनों की आवाजाही लगी रही, इस बीच कार क्रमांक एमपी-20-सीएच-4284 जो मदनमहल से एलआईसी की ओर जा रही थी। अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे एक घर की दीवार तोड़ते हुए नाले के ऊपर जाकर लटक गई। दीवार से टकराते हुए जोरदार आवाज हुई जिससे आपसास के लोग घरों से बाहर आ गए, वहीं राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई। जिस वक्त हादसा हुआ है उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था। यदि घर में लोग होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही मदनमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसी पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराने के कारण पुलिस आवश्यक कार्रवाई के बाद लौट गई। घटना की सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को नाले से बाहर निकाला गया। युवती ने कहा कि कार चलाते समय गलती से ब्रेक की जगह उसका पैर एक्सीलेटर पर चला गया, जिससे कार की रफ्तार अचानक बढ़ गई और वह दीवार से टकराकर नाले के ऊपर जा लटकी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak